लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त इस दिन होगी जारी ₹3000 मिलेंगे, फाइनल तिथि जारी – Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date: महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र की सबसे चर्चित वित्तीय सहायता देने वाली योजना मानी जाती है। हाल ही में 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब महिलाओं में 17वीं किस्त को लेकर काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। लाखों महिलाएं हर महीने मिलने वाले ₹1500 पर घर की कई जरूरतें पूरा करती हैं, इसलिए हर नई किस्त का इंतजार भी उतनी ही उत्सुकता से किया जाता है। इस बार सरकार की तरफ से लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं कि नवंबर महीने की राशि दो चरणों में भेजी जाएगी और कुछ लाभार्थी महिलाओं को इस बार ₹3000 तक का भुगतान मिल सकता है।

राज्य में चुनावी माहौल जरूर है, लेकिन महिलाओं को समय पर मदद पहुंचाने के लिए सरकार 17वीं किस्त को निर्धारित समय पर जारी करने की तैयारी में है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं तो यह पूरी जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि इसमें किस्त की तिथि से लेकर पात्रता और स्टेटस चेक तक सब शामिल है।

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date

लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार 17वीं किस्त का वितरण दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राशि दो चरणों में भेजी जाएगी और पहला चरण अगले 24 घंटों में शुरू किया जा सकता है।

सरकारी अनुमान के अनुसार 10 दिसंबर तक अधिकांश लाभार्थी महिलाओं के खातों में DBT के जरिए राशि पहुंच जाएगी। जिन महिलाओं की जानकारी पहले से सत्यापित है, उन्हें पहले चरण में भुगतान मिलेगा और जिनका आवेदन जांच में चल रहा है, उन्हें दूसरे चरण में राशि भेजी जाएगी। इस बार कुछ लाभार्थियों को ₹1500 की जगह ₹3000 भी मिलेंगे, जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है। यदि आपका खाता आधार से लिंक है और DBT सक्रिय है तो राशि सीधे आपके बैंक में ट्रांसफर हो जाएगी।

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date Overview

Article NameLadki Bahin Yojana 17th Installment Date
Installment Number17th Installment
Payment Amount₹1500 / ₹3000
Payment ModeDirect Bank Transfer (DBT)
Expected Date10 December
Official Portalladakibahin.maharashtra.gov.in

17वीं किस्त में इन महिलाओ को ₹3000 मिलेंगे

राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं को 16वीं किस्त का पैसा नहीं मिला था, उन्हें अब दो किस्तों की राशि एक साथ भेजी जाएगी। इसका मतलब है कि उन लाभार्थियों को इस बार कुल ₹3000 का भुगतान मिलेगा।

वहीं जिन महिलाओं को पिछली किस्त समय पर मिली थी, उन्हें सामान्य तौर पर ₹1500 ही दिए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसलिए जिनका भुगतान रुका हुआ था, उन्हें इस बार अतिरिक्त राशि देकर संतुलन बनाया जा रहा है।

लाडकी बहिन योजना 17वीं किस्त के लिए पात्रता

  • महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम पात्र लाभार्थी सूची में दर्ज होना चाहिए।
  • आवेदिका की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए ताकि वह सहायता के लिए योग्य मानी जाए।
  • महिला या उसके परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, केवल ट्रैक्टर की अनुमति है।
  • आवेदिका का बैंक खाता आधार लिंक होना चाहिए ताकि DBT के माध्यम से राशि भेजी जा सके।
  • जिन महिलाओं का आवेदन सत्यापन में है, उन्हें स्थानीय अधिकारियों द्वारा दस्तावेज जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा।
  • राशन कार्ड में महिला का नाम दर्ज होना अनिवार्य है, जिससे उसकी पात्रता साबित हो सके।

Also Read :- महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम सैलरी ₹28000 महीना, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज खोलें।
  • यहां आपको “अर्जदार लॉगिन” (Applicant Login) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपनी User ID और Password दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन होते ही डैशबोर्ड पर Payment Status / Installment Status का विकल्प दिखेगा।
  • इस सेक्शन में जाकर अपना Application Number और Captcha Code भरना होगा।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका पूरा स्टेटस दिखाई देगा कि राशि भेजी गई है या अभी प्रोसेस में है।
  • यदि राशि ट्रांसफर हो चुकी होगी, तो तिथि और ट्रांजेक्शन ID भी दिखाई देगी।

Note :- यदि आपके मोबाइल नंबर पर बैंक से SMS नहीं आया है तो चिंता न करें, क्योंकि कई बार नेटवर्क कारणों से संदेश देर से आता है। आप चाहे तो बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवा सकती हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भुगतान की स्थिति पता कर सकती हैं। इसके अलावा यदि आप Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे UPI ऐप का उपयोग करती हैं, तो ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में जाकर यह आसानी से देख सकती हैं कि 17वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon