मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त के ₹5000 राज्य की 12 जिलों की महिलाओं के खाते में जमा होना शुरू, यहाँ से करे चेक – Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। मंईयां सम्मान योजना के तहत दिवाली के समय 15वीं किस्त जारी होने के बाद अब सरकार ने 16वीं और 17वीं किस्त को लेकर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इस बार विभागीय जानकारी के अनुसार, दो किस्तों को एक साथ जारी किया जा रहा है जिसके तहत पात्र महिलाओं को ₹5000 की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है।

खास बात यह है कि राज्य के 12 जिलों की महिलाओं के खातों में यह राशि आज से जमा होना शुरू हो गई है। यह योजना झारखंड की महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। हर महीने मिलने वाले ₹2500 से महिलाएं अपने घर के रोज़मर्रा के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों को आसानी से संभाल पा रही हैं। 16वीं और 17वीं किस्त का एक साथ मिलना उन महिलाओं के लिए और भी राहत भरा है, जिन्हें पिछली बार भुगतान नहीं मिल पाया था।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out

सरकारी विभाग ने दोनों किस्तों की तैयारी पूरी कर ली है और इस बार लाभार्थियों को ₹5000 की राशि एक ही बार में भेजी जा रही है। जिन महिलाओं की पिछली किस्त रुकी हुई थी, उन्हें इस संयुक्त भुगतान का लाभ सीधे खातों में मिलेगा। राज्य के 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खाते DBT सत्यापन में पूरी तरह सही पाए गए हैं, इसलिए पहले चरण की शुरुआत इन्हीं जिलों से की गई है।

आज से इन जिलों की महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचने शुरू हो गए हैं और बाकी जिलों की महिलाओं को राशि कुछ दिनों बाद मिलने लगेगी। सरकार चाहती है कि किसी भी पात्र महिला को किस्त पाने में परेशानी न हो, इसी कारण बैंक खाते, आधार लिंक स्थिति और सत्यापन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया है।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
लाभ राशि₹2500 प्रति माह / इस बार ₹5000 संयुक्त किस्त
किस्त संख्या16th & 17th Installment
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
भुगतान मोडDBT
राज्यझारखंड
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ

पहले चरण में जिन 12 जिलों की महिलाओं को ₹5000 की संयुक्त किस्त मिल रही है, उनमें शामिल हैं – रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा
इन जिलों के आवेदन पूरी तरह सत्यापित हो चुके थे, इसलिए सरकार ने सबसे पहले इन्हीं जिलों में भुगतान शुरू किया है। बाकी जिलों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास वैध निवास प्रमाण होना चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी उसे योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और महिला आर्थिक रूप से सामान्य या कमजोर वर्ग से होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही वे इनकम टैक्स के दायरे में आते हों।
  • महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT भुगतान सुविधा सक्रिय रहना चाहिए।
  • जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें भौतिक सत्यापन पूरा करना है ताकि किस्त जारी हो सके।

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Status Check कैसे करना है?

  • सबसे पहले महिला को मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होमपेज पर आने के बाद आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन क्रमांक या आधार नंबर दर्ज कर Login करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “किस्त स्थिति देखें” सेक्शन में जाना है जहां किस्त की जानकारी उपलब्ध है।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP प्राप्त करना है।
  • OTP दर्ज करने के बाद किस्त स्थिति आपके सामने दिखाई दे जाएगी जिसमें भुगतान की पूरी डिटेल मौजूद रहेगी।
  • अगर वेबसाइट पर जानकारी अपडेट नहीं दिख रही है तो महिला पासबुक अपडेट करवाकर भी भुगतान की पुष्टि कर सकती है।

Note :- इसके अलावा जैसे ही मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में आएगी, बैंक की ओर से SMS भेजा जाएगा। SMS न आने पर पासबुक अपडेट करनी है या नजदीकी CSC सेंटर में जाकर भुगतान स्थिति जांचनी है। इसके अलावा महिलाएं नेट बैंकिंग, फोनपे, गूगल पे और पेटीएम के माध्यम से भी अपनी किस्त की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon