मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त के ₹5000 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे, लिस्ट जारी – Maiya Samman Yojana New Beneficiary List

Maiya Samman Yojana New Beneficary List: झारखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि हाल ही में 15वीं किस्त जारी होने के बाद अब नई लाभार्थी सूची (New Beneficary List) को अपडेट कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बार सरकार महिलाओं को दो किस्तें एक साथ देने जा रही है-यानी 16वीं और 17वीं किस्त का कुल ₹5000 सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।

महिलाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि यह राशि 15 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच मिलने की संभावना है। जिन-जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल है, उन्हें यह पूरा पैसा मिल जाएगा। राज्य की बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से जुड़ी हुई हैं और हर अपडेट का इंतजार करती हैं, इसलिए इस बार की किस्त को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

Maiya Samman Yojana New Beneficary List

मंईयां सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची में इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं। विभाग का कहना है कि इस बार 16वीं और 17वीं किस्त साथ में भेजी जाएगी, जिससे लाभार्थी महिलाओं को कुल ₹5000 मिलेंगे। यह राशि केवल उन महिलाओं को दी जाएगी जिनका नाम आधिकारिक लाभार्थी सूची में मौजूद है और जिनके दस्तावेज पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं।

योजना से जुड़े लगभग 50 लाख से अधिक महिलाओं को दो चरणों में पैसा मिलेगा। पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी और दूसरे चरण में शेष 12 जिलों की महिलाओं को यह लाभ प्राप्त होगा। यदि आप यह जानना चाहती हैं कि आपका नाम नई सूची में शामिल है या नहीं, तो आपको नई लाभार्थी सूची (New Beneficary List) को ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से जरूर चेक करना चाहिए।

Maiya Samman Yojana New Beneficary List Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana New Beneficary List
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
16वीं + 17वीं किस्त राशि₹5000
लिस्ट चेक प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Date

विभाग के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची के आधार पर महिलाओं को 16वीं और 17वीं किस्त का पैसा 15 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच दिया जाएगा। इस बार दोनों किस्तें एक साथ मिलेंगी, इसलिए महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि मिलेगी। सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि किस्त दो अलग-अलग चरणों में भेजी जाएगी।

पहले चरण में किन जिलों की महिलाओं को पैसा मिलेगा, उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। पहले चरण में जिन 12 जिलों को शामिल किया गया है, वे हैं-रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा। इन जिलों की महिलाओं के दस्तावेज और बैंक खाते पूरी तरह सत्यापित पाए गए हैं, इसलिए सबसे पहले इन महिलाओं को ₹5000 की राशि मिलेगी। दूसरे चरण में शेष 12 जिलों की महिलाओं को राशि भेजी जाएगी।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए और उसके पास वैध निवास प्रमाण होना चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी वह योजना की किस्त प्राप्त कर सकती है।
  • महिला गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हो या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हो।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है ताकि राशि सीधे डीबीटी से भेजी जा सके।
  • परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, तभी नाम Maiya Samman Yojana New Beneficiary List में शामिल किया जाता है।
  • आवेदन के समय दिए गए सभी दस्तावेज सही और सत्यापित होने चाहिए, अन्यथा किस्त रोक दी जा सकती है।

Maiya Samman Yojana New Beneficary List Check कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची (Beneficiary List) का विकल्प दिखाई देगा, जहां क्लिक करना है।
  • अब यहां आपसे जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी, जिन्हें सही-सही दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी डालने के बाद अब आपको “सर्च” पर क्लिक करना है।
  • सर्च पर क्लिक करने के साथ ही आपके सामनेMaiya Samman Yojana New Beneficiary List पूरी खुल जाएगी।
  • अब आप सूची में अपना नाम ढूंढ सकती हैं और यह भी देख सकती हैं कि आपको 16वीं और 17वीं किस्त का ₹5000 मिलेगा या नहीं।
  • यदि चाहें तो आप इस सूची को PDF के रूप में डाउनलोड कर अपने फोन में सेव कर सकती हैं।

Note :- यदि आपको मंईयां सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची को ऑनलाइन तरीके से चेक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस लिस्ट को ऑफलाइन तरीके से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय या फिर आगनबाड़ी सेविका से संपर्क करना है। जैसे ही विभाग के द्वारा योजना की नई लिस्ट जारी की जाती है, इन स्थानों पर लिस्ट को भेज दिया जाता है। आप यहाँ से नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको 16वीं-17वीं किस्त के ₹5000 मिलेंगे या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon